सिंधू और सायना को पहले राउंड में बाई

0
752

भारत चौहान नानजिंग, भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ियों पीवी सिंधू और सायना नेहवाल को सोमवार से यहां शुरू हो रही वि बैड¨मटन चैपियनशिप में बाई मिली है जिससे वे महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गयी हैं।
भारत ने वि चैंपियनशिप में अब तक दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं और उसे अपने पहले स्वर्ण की तलाश है। भारत को ये दो रजत पदक सायना और सिंधू ने दिलाये हैं। सायना को 2015 के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि सिंधू को 2017 के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से पराजय झेलनी पड़ी थी।
सायना को 2017 की चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी मिला था। सिंधू 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इस तरह वि चैंपियनशिप में भारत के कुल सात पदकों में से पांच पदक तो इन दो महिला खिलाड़ियों ने दिलाये हैं।
टूर्नामेंट में सिंधू को तीसरी और सायना को 10 वीं वरीयता मिली है। पुरुषों में बी साई प्रणीत को पहले दौर में वाकओवर मिल गया है और वह दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पुरुष वर्ग में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद किदाम्बी श्रीकांत को पांचवीं और एच एस प्रणय को 11 वीं वरीयता मिली है। पुरुष वर्ग में समीर वर्मा भी अपनी चुनौती रखेंगे।
पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में भारत की चार-चार जोड़ियां अपनी चुनौती पेश करेंगी। मिश्रित युगल में सभी नजरें कुहू गर्ग और रोहन कपूर पर रहेंगी जिन्होंने रविवार को रूस ओपन टूर्नामेंट में रजत पदक जीता। दोनों पहली बार वि चैंपियनशिप में उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here