श्री धार्मिक रामलीला दक्षिण दिल्ली चिराग दिल्ली में रामलीला का भव्य मंचन हुआ

0
965

भारत चौहान श्री धार्मिक रामलीला दक्षिण दिल्ली चिराग दिल्ली में रामलीला के दिन राम की बारात,राजतिलक की घोषणा , मंथरा-कैकई संवाद ,दशरथ-कैकई संवाद, कौशल्या महल और राम वनवास का मंचन किया गया. चिराग दिल्ली में हो रही रामलीला में बड़ी संख्या में राम भक्त रामलीला का आनंद ले रहे है. वही चौथे दिन श्री धार्मिक रामलीला दक्षिण दिल्ली चिराग दिल्ली में राम भक्त राम के राजतिलक की घोषणा से जहां हर्षित हो उठे वही राजा दशरथ को कैकई द्धारा दिए गए वरदान में राम को वनवास और भरत को अयोध्या का राजा घोषित करने पर चारो ओर निराशा छा गई. वही श्री धार्मिक रामलीला दक्षिण दिल्ली चिराग दिल्ली के मुख्य संयोजक राकेश गुलिया ने कहा की अगर हमे अपने जीवन में सफल होना है तो मर्याद पुरषोतम भगवान श्री राम के पद चिन्हो पर चलना होगा जिस तरह राजगद्दी का लोभ नहीं किया और पिता का वचन निभाते हुए वनवास चले गए उसी तरह ही हमे अपने बड़ो का सम्मान और छोटो को प्यार देना चाहिए। वही इस मोके पर श्री धार्मिक रामलीला दक्षिण दिल्ली चिराग दिल्ली के जगन्नाथ अरोरा, सूदन गुप्ता, कपिल शर्मा और बड़ी संख्या में रामभक्तो ने रामलीला का आनंद उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here