विधर्मियो से लड़ने के लिए दुर्गाओं के एक हाथ में शस्त्र और दूसरे में शास्त्र होना चाहिए ।बचन सिंह विहिप प्रान्त मंत्री दिल्ली

0
851

भारत चौहान दिल्ली रविवार 14 अक्टूवर 2018 । विश्व हिन्दू परिषद् की महिला युवा इकाई दुर्गा वाहनी द्वारा दुर्गा अश्टमी, दुर्गा वाहनी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर, एक जैसे वस्त्र, हाथों में भगवा ध्वज लेकर अश्व तथा बुलेट पर सवार होकर जब रविवार को मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के पथ संचलन में शामिल हुई तो हर कोई देखने को आतुर हो गया। घोष की धुन पर शक्ति का स्वरूप बन बालिकाएं घोड़ो,और मोटरसाइकल पर सवार हाथों में तलवार, दंड लेकर चल रही थी। इस शक्ति प्रदर्शन के साथ युवतियों ने यह भी बता दिया कि वे हर परिस्थिति से निपटने का सामथ्र्य रखती है। क्षेत्र के लोगो द्वारा अपने घरों दुकानों से बहार आकार दुर्गाओं का पुष्पो द्वारा भव्य स्वागत किया गया द्वारिका फ्लाईओवर से आरंभ हुआ यह पथ संचलन क्षेत्र के प्रमुख मार्ग विजय एन्क्लेव, जिंदल पब्लिक स्कूल से होते हुए लगभग 4 किलोमीटर चलकर बारात घर पर पहुची जहां समापन किया गया। संचलन में हजारों की संख्या में युवतियां तथा बालिकाएं शामिल हुईं।
मातृशक्ति इस देश की सबसे बड़ी ताकत है जो स्वयं में झांसी की रानी है। आज समाज दूषित हो रहा है इसलिए हम अपनी बहन बेटियों को शस्त्र चलाना भी सिखाते है हमारी बहनो के एक हाथ में शस्त्र और एक हाथ में शास्त्र होना चाहिए यह बात प्रांत मंत्री श्री बचन सिंह जी ने अपने बौद्धिक में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ, इंदु राव जी दुर्गा वाहनी प्रान्त संयोजिका ( हरियाणा प्रान्त) ने कहा आज समय आ गया है हमें अपने अधिकारों के लिए मजबूत होना होगा उन्होंने कहा नारी अबला नहीं सबला है विधर्मियो द्वारा शोचि समझी साजिश के तहत लव जिहाद करके हिन्दू बहन बेटियों को बहलाने के जो षडयंत्र रचा जा रहा है उसे दुर्गावहनी कभी बर्दास्त नहीं करेगी और इसका यथाशक्ति विरोध करते रहेगी ।
दिल्ली दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका सुश्री कुसम चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा वाहिनी का मुख्य उद्देश्य सेवा, सुरक्षा, संस्कार के माध्यम से समाजिक कार्य करना व वर्तमान परिस्थितियों से निपटने की लिए संगठित होना है।
प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र रावत जी के अनुसार मंच संचालन विभाग सह मंत्री श्री भारत बत्रा जी ने किया इसअवशर पर दिल्ली प्रान्त के पालक श्री अशोक कुमार जी,श्री मन राजवीर जी,विभाग संयोजिका दुर्गा वाहनी सुश्री वंदना जी की गरिमामय उपस्थिति रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here