दिल्ली में कोरोना नियंत्रण में है, अभी मात्र 30 केस- अरविंद केजरीवाल

0
582

भारत चौहान नई दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक दिल्ली में 30 केस आए हैं। इन 30 केस में से 23 ऐसे हैं जो विदेशों से लोग आए थे और वो बाहर से वायरस लेकर आए थे। इन 23 लोगों ने अपने-अपने घरों के अंदर 7 और लोगों को बीमार किया है। इससे लगता है कि दिल्ली की स्थिति अभी नियंत्रण में है, जो अच्छी बात है, लेकिन अभी पीठ थपथपाने की बात नहीं है। अभी हमें इसे और नियंत्रित करने की जरूरत है। यदि हमने इसे नियंत्रित कर लिया, तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि मान लीजिए आज हम लाॅक डाॅउन नहीं करते हैं। इसे नियंत्रित नहीं करते हैं और यह फैल जाता है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों के अंदर 15 से 20 हजार केस हो जाते हैं, तो हमारे अस्पतालों के अंदर इतनी जगह नहीं होगी। दिल्ली के सभी अस्पातलों के बेड कम पड़ जाएंगे। अगर यह इतने ज्यादा फैल गए, तब भी हमें लाॅक डाॅउन करना पडेगा। तब इसका कोई फायदा नहीं होगा। उसके बाद जब अस्पतालों के अंदर इतने बेड ही नही बचेंगे तब सोचिए कि लोगों की जान बचानी कितनी मुश्किल होगी और कितने लोगों की मौत हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here