फिमेल हेल्थ फस्र्ट से महिलाओं को मिलेगा इलाज दिल्ली के बत्रा अस्पताल ने शुरू किया अभियान पहले ही दिन 500 से ज्यादा महिलाओं की निशुल्क जांच

0
795

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राजधानी के बत्रा अस्पताल ने एक अभियान की शुरुआत की है। शुक्रवार को फिमेल हेल्थ फस्र्ट नामक अभियान के जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान पहले ही दिन करीब 500 से ज्यादा महिलाओं की निशुल्क जांच भी हुई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं तेजी से विभिन्न बीमारियों की शिकार हो रही हैं। महिलाओं में हर प्रकार के कैंसर में से 25-30 फीसदी स्तन एवं सविक्स कैंसर है। वहीं चिकित्सीय निदेशक डॉ. विपुल सूद ने कहा कि आज के दौर में इलाज के साथ समाज में जागरुकता लाना भी जरूरी है। इस अभियान में रोटरी क्लब इन्द्रप्रस्थ ओखला, रोटरी कैंसर फाउडेशन, दिल्ली प्रदेशिक अग्रवाल सम्मेलन नवरंग फाउडेशन सहयोगी है। उन्होंने बताया कि शिविर में महिलाओं की मेमोग्राफी, ई.सी.जी., ब्लड शूगर, ब्लड प्रेशर एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञों डॉ. मनजीत अरोड़ा, डॉ. नीता जैन ने स्वस्थ जांच एवं सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here