कोरोना वायरस संक्रमितों की रफ्तार रोकने के लिए अब ऑपरेशन शील्ड -आंकड़े 1690 पोजिटिव 6 लोगों का जीवन अब है वेंटिलेटर पर, 34 आईसीयू में

0
512

भारत चौहान नई दिल्ली , राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण अचानक से ही बढ़ा था। पिछले दिनों तो एक दिन में 350 से अधिक केस आने के बाद हर कोई डर गया था। एक ही दिन में इतने पॉजिटिव केस आने के बाद दिल्ली सरकार ने ऑपरेशन शील्ड चलाया। जिसका पॉजिटिव रिजल्ट सामने आया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अब तक दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर बाद तक करीब 1690 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके थे। आधिकारिक रिपोर्ट देर रात जारी होगी।
लाइव अपडेट:
-बीते दिन दिल्ली में 62 नए मामले दर्ज किए गए थे। अब तक दिल्ली में 38 लोगों की मौत हो चुकी है। 34 लोगों को आईसीयू पर रखा गया है और 6 लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
– वसुंधरा एनक्लेव और खिचड़ीपुर में ऑपरेशन शील्ड कामयाब रहा। दोनों जगहों को 31 मार्च को सील कर दिया गया था। बीते 15 दिनों में कोविड-19 महामारी के कोई भी नए मामले इन दोनों जगहों से सामने नहीं आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here