निरंकारी मिशन ने कायम की इंसानियत की अनूठी मिसाल

प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रु पये का योगदान दिया -हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहतकोष में प्रत्येक को 50 लाख का योगदान -हर दिन लगभग देश भर में प्रभावित 5 लाख लोगों को लंगर एवं राशन बाटा जा रहा है -सभी संबंधित मुख्यमंत्रियों और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन के इन योगदानों की सराहना और प्रशंसा की

0
624

भारत चौहान नई दिल्ली, माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन के प्रबंधक एवं सेवादार संत देश भर के लाखों लाखों भाइयों और बहनों तक पहुचे जो कोरोनो वायरस के वैिक प्रसार के कारण एवम देश में पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित हुए है 7 24 मार्च 2020 को जैसे ही भारत के प्रधान मंत्री ने देश भर में तालाबंदी की घोषणा की, संत निरंकारी मंडल को एहसास हुआ कि जरूरतमन्दों एवं उनके परिवारों के लिए जीवनावश्यक खाद्य पदार्थों की जरूरत होगी। अत: संत निरंकारी मंडल ने जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं राशन प्रदान करने के लिए पूरे भारतवर्ष में स्थापित मिशन के सभी 95 ज़ोनों पर और 3000 से अधिक शाखाओं को खाद्य सामग्री एवम भोजन वितरण की सेवा का संदेश भेजा। उस दिन से, निरंकारी मिशन के भक्त और संत निरंकारी सेवादल के स्वयंसेवक रोजाना लाखों लोगों को सूखा राशन और लंगर प्रदान कर रहे हैं। एक संगठन के रूप में, हर दिन लगभग 500000 लोगों को ताजा तैयार किया हुआ लंगर बाँटा जा रहा है। भारत के प्रमुख और यहां तक कि छोटे शहरों में भी निरंकारी मिशन की शाखाएं किसी न किसी तरह से योगदान दे रही हैं। कुछ चाय और बिस्किट वितरित कर रही हैं तो कुछ लंगर तैयार कर रही हैं 7 कुछ सूखे राशन की पेशकश कर रही हैं। कई शाखाएँ अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं प्रशासनिक सेवाओं में लगे कर्मचारियों सहित जरूरतमन्दों के लिए भोजन, जलपान और चाय की सेवा कर रही हैं। मिशन की देश भर में फैली शाखाओं ने जरूरतमंद परिवारों को लगभग 100000 पैकेट सूखा राशन वितरित किया है। जबलपुर शाखा ने शहर के कलेक्टर को 4200 मास्क तैयार किए और सौंपे।
संत निरंकारी मिशन ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहतकोष में प्रत्येक को 50 लाख के साथ-साथ प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रु पये का योगदान दिया है।
सभी संबंधित मुख्यमंत्रियों और माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने ट्वीट के माध्यम से मिशन के इन योगदानों की सराहना और प्रशंसा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here