#feedtheneedy कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली भाजपा ने 15 लाख 88 हजार 721 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया -मनोज तिवारी

0
579

भारत चौहान नई दिल्ली, कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉक डाउन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रतिदिन भाजपा नेता व कार्यकर्ता दिल्ली के जरूरतमंद लोगों तक पका हुआ भोजन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर #feedtheneedy अभियान के अंतर्गत सेवा परमो धर्म के भाव के साथ प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन प्रतिदिन दिल्ली के जिलों में जाकर फूड पैकेट्स व मोदी किट के वितरण के साथ ही राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर दिल्ली में 15 लाख 88 हजार 721 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। दिल्ली में 8 अप्रैल को 1 लाख 65 हजार 623 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 39 हजार 654 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 05 हजार 277 लाभान्वित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों तक जरूरी और आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए तत्परता के साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here