धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व बम बम भोले की गूंज से भक्तिमय हुई दिल्ली

0
783

भारत चौहान नई दिल्ली , राजधानी के शक्तिपीठ, सिद्धपीठ, मंदिरों में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर बड़े धूमधाम से मनाया गया .इस मौके पर कई जगहों पर शिवपुराण कथा का आयोजन भी किया गया है। भोले बाबा के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भोलेमय सी प्रतीत हो रही है। कालका पीठ मंदिर में महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत प्रात:काल कालिकेय मंडपम् में स्थापित शिवलिंग पर दुग्धा एवं जलाभिषेक के साथ शिव बाबा का पूजन किया गया उसके बाद भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट खोले गए।
श्री शिव बाबा मंदिर के नाम से विख्यात प्रीत विहार नौ शिवलिंग मंदिर में पं. विनोद शर्मा के यजमानी में पूजन शिव भंडारा का आयोजन किया गया है। श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर में वैदिक विद्धान शिव महापुराण कथा का वाचन कर रहे हैं। यह अनुष्ठान मध्यरात्रि तक जारी रहा। संकटमोचन हनुमान मंदिर, जनपथ लेन पं. सतीश कुमार शर्मा अभिषेक का आयोजन किया गया। खीर के भोग लगाने के साथ ही भोले बाबा के प्रिय प्रसाद भांग, धतुरा से पूजन किया गया. सोनू, राजू और प्रशांत के सान्ध्यि में शिव भंडारा का वितरण किया गया। श्री संकट मोचक पांडव कालीन हनुमान मंदिर, बाबा खड़क सिंह मार्ग में पं. सुरेश शर्मा शिवपुराण का वाचन किया गया।
महत्व:
आचार्य राम गोपल शुक्ल के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। आदि देव महादेव के भक्त साल भर इस दिन की प्रतीक्षा करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, बेर और भांग चढ़ाने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उसे महादेव की विशेष कृपा मिलती है। वैसे तो हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन शिवरात्रि) आती है, लेकिन फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी के दिन आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। पुराणों में महाशिवरात्रि का सर्वाधिक महत्व बताया गया है। हिन्दू मान्यताओं में साल में आने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।
शुभ मुहूर्त:
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 21 फरवरी 2020 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त: 22 फरवरी 2020 को शाम 7 बजकर 2 मिनट तक
रात्रि प्रहर की पूजा का समय: 21 फरवरी 2020 को शाम 6 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here