कोरोना स्वास्थ्य मत्रालय एलर्ट: डा. हषर्वधान ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविद-19) पर उठाए गए कदमों और तैयारियों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की

0
537

ज्ञानप्रकाश नई दिल्ली , केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नोवेल कोरोना वायरस (कोविद-19) को लेकर उठाए गए कदमों और अब तक महामारी के प्रसार से उत्पन्न स्थिति से निपटने की समीक्षा की।
मुख्य बातें:
राज्यों से स्क्रीनिंग और निगरानी से संबंधित सूचना को सही तरीके से नियमित रूप से अद्यतन बनाने और वेब पोर्टल को भी समयानुसार अपडेट करने को कहा गया है। यह निगरानी वेब पोर्टल राष्ट्रीय स्तर पर सामायिक आधार पर मामलों की मॉनिटिरंग के लिए बनाया गया है। राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने रिपोर्ट में कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट और मॉस्क का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की तैयारियों की नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा की जा रही है। ऐसी ही समीक्षा केन्द्र सरकार के मंत्रालयों तथा विभागों के प्रयासों की भी की जा रही है।
अब तक 2707 नमूने जांच में सिर्फ 3 पोजिटिव:
बैठक के बाद डा. हर्ष वर्धन ने कहा कि वर्तमान में सभी 21 हवाई अड्डों, 12 प्रमुख बंदरगाहों तथा 65 अन्य बंदरगाहों और सीमा के प्रवेश स्थलों पर यात्रियों की स्क्रिनिंग की जा रही है। कुल मिलाकर 3835 उड़ानों और 3,97,148 यात्रियों की अब तक स्क्रिनिंग की गई है। अब तक 2707 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से केरल में 3 नमूने पॉजिटिव पाए गए। इन तीनों रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, अब वे अपने घरों में अलग से रह रहे हैं। वुहान से लाए गए सभी भारतीयों के नमूनों की जांच में उन्हें कोविद-19 से निगेटिव पाया गया है और वे अलग-थलग रखने के केन्द्र से अपने घरों को लौट गए हैं। 34 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम नेटवर्क के अंतर्गत 21,805 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की जा रही है।
राज्य सचिवों से तालमेल:
केन्द्र सरकार के स्तर पर संबंधित विभागों के साथ समुचित तालमेल से एहतियाती उपाय किए गए हैं। उन्होंने सभी राज्यों से अधिक सतर्कता बरतने की अपील की, हालांकि कोई और पॉजिटिव मामले का देश में पता नहीं चला है। राज्य के स्वास्थ्य सचिवो को निजी शारीरिक स्वच्छता के जरिए लोगों में रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाते रहने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here