लालू प्रसाद यादव पंहुचे दिल्ली एम्स में हुए भर्ती

0
650

भारत चौहान नई दिल्ली, रांची के राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। उन्हें यहां एम्स में भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी हालत को स्थिर बताया है। वहीं उनके इलाज की रणनीति शुक्रवार को उनके रक्त जांच की रिपोर्ट आने के बाद बनाई जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार एम्स में पहुंचते ही लालू यादव को इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां उनकी कई जांच की गई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजकर नौ मिनट पर उन्हें संस्थान के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रूम संख्या 101 में मेडिसीन विभाग के तहत भर्ती कर लिया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। कुछ साल पहले उनके हार्ट की बाईपास सर्जरी भी हुई थी। जिसके लिए मेडिसीन के अलावा नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और इंडोक्रायोलॉजी के विशेषज्ञ भी उनकी देखरेख कर रहे हैं।
डॉक्टरों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत फिलहाल स्थिर है। गुरुवार को उनके रक्त की जो जांच कराई गई है उनकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आ जाएगी। जिसके बाद उनके इलाज की आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार एम्स को लालू यादव के इलाज से संबंतधित जानकारी प्रति 15 दिनों में अदालत और जेल प्रशासन को देनी होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here