दिल्ली बीजेपी की ऑटो तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ

तिरंगे के महत्व के प्रति लोगों को जागरुक करना जरुरी-आदेश गुप्ता 15 अगस्त तक 1200 किमी की यात्रा पूरी करने का है लक्ष्य

0
364

भारत चौहान नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने आज पूर्वांचल ऑटो रिक्शा की तिरंगा रैली को रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने सभी ऑटो चालकों का भगवा गमछा पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को तिरंगे के महत्व के प्रति जागरुक करने के इरादे से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना जरुरी है। तिरंगा देश की और हम सबकी आन बान और शान का प्रतीक है। इस तिरंगे के लिए हमारे हज़ारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें कुर्बान कर दी।

आदेश गुप्ता ने कहा दिल्ली में इस तरह का आयोजन उन शहीदों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति करने और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारियां देने में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि हम आज़ादी के अमृत महोत्सव को मना रहे हैं। यह अभियान जहां वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का द्योतक है वही हम घर-घर जाकर तिरंगे की महता की जानकारी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here