बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार

0
316

भारत चौहान नई दिल्ली, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह की अगुवाई में आज मोर्चा की पदाधिकारियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को राखी बांधी। भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच मजबूत रिश्तों का एक ऐसा त्योहार है जो हमेशा भाई को बहनों के लिए अधिकार और कर्तव्यों का एहसास दिलाता है।

आदेश गुप्ता ने दिल्लीवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में इस त्योहार के जरिए बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। बंधन का यह तरीका ही भारतीय संस्कृति को दुनिया की अन्य संस्कृतियों से अलग पहचान देता है। रक्षाबंधन का महत्व आज के समय में इसलिए भी और बढ़ जाता है क्योंकि आज सामाजिकता सिमटती जा रही है। प्रेम व सम्मान की भावना में भी कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आत्मीय बंधन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ हमारे भीतर सामाजिकता का विकास करता है। इस मौके पर श्रीमती मोनिका पंत, श्रीमती रेणू सिंह, श्रीमती प्रियल भारद्वाज, श्रीमती सोना कुमारी, श्रीमती अरुणा रावत, श्रीमती शिखा माथुर एवं सुश्री वैशाली पोद्दार सहित मोर्चा की प्रदेश जिला एवं मंडल की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश के द्वारा सेवा बस्ती में रहने वाली पूर्वांचल की बहनों के द्वारा संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जिसके बाद उपहार स्वरूप में संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन द्वारा बहनों को साड़ी, मिठाई व तिरंगा भेंट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here