क्रिकेटर शमी घायल सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर शमी घायल

0
504

उत्तराखंड के देहरादून से दिल्ली जा रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे एक चैनल के स्वामी उमेश जय कुमार की टोयोटा कार से शमी दिल्ली जा रहे थे। इस बीच आशारोडी पुलिस बैरियर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में शमी, उमेश कुमार और कार चालक तीनों घायल हो गए।
तीनों घायलों को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शमी को सिर में और दाई आंख के ऊपर चोट लगने के कारण 10 टांके लगाए गये। अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उपचार के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी खलील अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि शमी शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। वह यहां राजपुर में मैक्स अस्पताल के सामने स्थित उमेश जयकुमार के घर पर ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि देहरादून में अभिमन्यु एकेडमी में बच्चों के साथ क्रिकेट की दो दिन तक प्रैक्टिस करने के बाद आज सुबह उमेश जयकुमार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here