प्लास्टिक कचरे को खत्म करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और एडिडास साथ मिलकर करेंगे काम

0
453

भारत चौहान,भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लास्टिक कचरे को खत्म करने में मदद करने के लिए जर्मन स्पोर्ट्सवियर कंपनी एडिडास के साथ मिलकर एक लिमिटेड सस्टेनेबल कलेक्शन को लॉन्च किया। एडिडास और रोहित की लंबे समय से चली आ रही यह साझेदारी प्लास्टिक कचरे को खत्म करने की जागरूकता है।

रोहित शर्मा को आईपीएल के पिछले दो सीजनों के दौरान देखा गया है, जहां उन्होंने समुद्री प्लास्टिक के कचरे को कम करने और जागरूकता फैलाने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए जूते पहने थे। उन्होंने समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण से बचने और जागरूकता फैलाने के लिए आईपीएल के वैश्विक मंच का इस्तेमाल किया।

https://www.youtube.com/shorts/0Jm9lONTIr4

लॉन्च पर बोलते हुए भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘समुद्री प्रदूषण आज मानव जाति के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। महासागर हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी हैं और इसे संरक्षित किया जाना चाहिए। एडिडास के साथ मेरा जुड़ाव वर्षों से जागरूकता फैलाने की दिशा में एक बड़ा कदम रहा है। यही कारण है कि मुझे इस संग्रह के लिए उनके साथ सहयोग करने पर गर्व है। प्लास्टिक कचरे को समाप्त करना हम दोनों की प्राथमिकता है और यह साझेदारी महासागरों को बचाने की दिशा में अहम कदम है।’

लॉन्च पर अपने विचार साझा करते हुए, एडिडास इंडिया के वरिष्ठ निदेशक सुनील गुप्ता ने कहा, ‘सस्टेनेबिलिटी वर्षों से एडिडास के मूल मूल्यों में से एक रही है। हम प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने में मदद करने के लिए एक मिशन पर हैं और हम सभी इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम मानते हैं कि सहयोग, रचनात्मकता और पर्यावरण हमारे महासागरों को बचाने और वैश्विक प्लास्टिक संकट को समाप्त करने का विजयी फॉमूर्ला है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here