आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा आज पूरे दिल्ली में आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ करेगी प्रचंड विरोध प्रदर्शन

0
427

भारत चौहान नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में कल दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री  कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि भाजपा सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा मनीष सिसोदिया को इस्तीफा देने की मांग करेगी। साथ ही केजरीवाल से मांग करेगी कि वह तुरंत सिसोदिया को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।

कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि कल होने वाले विरोध प्रदर्शन में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी अलकनंदा मार्किट सी आर पार्क, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री बैजयन्त जय पांडा यूसुफ सराय मार्किट, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता आर के आश्रम मेट्रो स्टेशन, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी कोटला मुबारक, प्रदेश सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर चिराग दिल्ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ हर्षवर्धन संगम पार्क, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी बुराड़ी सहित अन्य पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here