दुष्कर्म पीड़ति बालिका से अस्पताल में मिले केजरीवाल: दस लाख रुपए की आर्थिक मदद

0
575

ज्ञान प्रकाश नयी दिल्ली, दिल्ली के मुखयमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के उपनगर द्वारका में दुष्कर्म पीड़ति छह वर्ष की मासूम से मिलने सफदरजंग अस्पताल पहुंचे।
छह वर्ष की मासूम के साथ मंगलवार को द्वारका में फुसलाकर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है और उसका सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल में मासूम बालिका का हालचाल और उसके परिजनों से मुलाकात के बाद श्री केजरीवाल ने कहा दिल्ली सरकार पीड़ति के परिवार को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी।
उन्होंने कहा बालिका का उपचार कर रहे डाक्टरों से मिलकर जानकारी ली है। बालिका का स्वास्थ्य अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
मुख्यमंी ने कहा दिल्ली सरकार पीड़ति बालिका के परिवार को कानूनी मदद के लिए एक वकील की सेवाएं मुहैया करायेगी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी बालिका से मिलने अस्पताल गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here