उपराष्ट्रपति महोदय ने स्वच्छ पर्यावरण पर इन्द्रप्रस्थ संजीवनी के प्रयासों की सराहना की

0
964

भारत चौहान,इन्द्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ का प्रतिनिधिमंडल आज भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू से मिला। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री संजीव अरोड़ा ने उपराष्ट्रपति महोदय को इन्द्रप्रस्थ संजीवनी पत्रिका का दीपावली विशेषांक भेंट किया। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति महोदय को जानकारी दी कि संस्था ने दिल्ली के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए दीपावली के दौरान ग्रीन पटाखे जलाने के लिए अभियान चलाया और निःशुल्क मास्क बांटे। उपराष्ट्रपति महोदय ने इस प्रयास की विशेष सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा समय में ऐसे जागरुकता अभियान की सख्त जरूरत है। निश्चित रूप से संस्था इसके लिए बधाई की पात्र है।
इस अवसर पर श्री संजीव अरोड़ा ने संस्था के दो महाभियान- स्वच्छ भारत अभियान एवं दिल्ली-एनसीआर में गंगाजल ऐप के जरिये निःशुल्क गंगा जल वितरण अभियान के बारे में विस्तार से बताया और इस पर जनता के सहयोग एवं सकारात्मक फीडबैक की जानकारी दी। उपराष्ट्रपति महोदय ने डिजिटल माध्यम से निःशुल्क गंगा जल वितरण के संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि श्री संजीव अरोड़ा के कुशल नेतृत्व में इन्द्रप्रस्थ संजीवनी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्री वेंकैया नायडू ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनजागरुकता फैलाने में इन्द्रप्रस्थ संजीवनी के प्रयासों से दिल्ली में जागरुकता आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here