प्राची तेहलान का यह नया फोटो शूट बना “क्यूटेस्ट इंटरनेट सेंसेशन”

0
900

अर्शदीप कौर,प्राची तेहलान एक ऐसी अभिनेत्री है जो किसी भी रूप में हो आकर्षक ही नज़र आती है,उन्होंने हाल ही में आई अपनी नई म्युज़िकली वीडियो के साथ इंटरनेट पर आग लगाना शुरू कर दिया है | इस शूट से प्राची के मजेदार पक्ष की झलक देखकर किसी के लिए भी इस क्लिप को पसंद किए बिना फ़ोन स्क्रीन को स्क्रॉल करना असंभव है, जिसमें वे हमें चिढ़ाते हुए खुद को और चाहने की लालसा उत्पन्न करती हुई नज़र आ रही है|

वीडियो में उनके बेफ़िक्र और शरारती रूप को देखा जा सकता है, जो इस वीडियो को और भी प्राकृतिक बनाता है। इतना ही नहीं,इस वीडियो के साथ एक क़ातिलाना कैप्शन भी है जो कहता है की – “हर अच्छी लड़की में एक बुरी लड़की भी छिपी होती है जिसका सामने आना सिर्फ उसके साथी पर निर्भर करता है की वह उसे कैसे जगाता है असल में उसके अन्य रूपों पर ध्यान देने के कारण हम में से अधिकांश को इसके बारे में पता नहीं होता|

सबसे असाधारण हस्तियों में से एक होने के नाते, जिन्होंने इतने कम समय में प्रसिद्धि को प्राप्त किया है, प्राची अपने दर्शकों के दिल को अपने बहतरीन स्टाइल और महान अभिनय कौशल के साथ जीत रही है। उन्हें पहले स्टार प्लस अभिनीत ‘इक्क्यावन’ और फिर रोशन प्रिंस के विपरीत पंजाबी फिल्म ‘अर्जुन’ में देखा गया था। अब वह अपने करियर की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक पर काम कर रही है और उन्हें सजीव पिल्लई के निर्देशक “ममांकम” में मलयालम सुपरस्टार मामुट्टी के अपोजिट कास्ट किया गया है फिल्म का तथ्य 17 वीं शताब्दी में स्थापित है और इसी नाम (ममांकम) से विख्यात मध्ययुगीन मेले पर आधारित है, जिसे 800 ईस्वी से 1755 ईस्वी तक हर 12 साल मनाया जाता था।

मनोरंजन जगत में सफलता की सीढ़ी पर खुद के बलबूते पर चढ़ना ही वह वास्तविकता है जिसने प्राची तेहलान को वह बनाया है जो कुछ भी वह आज है। इंस्टाग्राम पर 60,000 से अधिक अनुयायियों के साथ यह अभिनेत्री निश्चित रूप से मनोरंजन जगत में तूफ़ान उठा रही है| बाकी प्राची तेहलान को और क़रीब से जानने के लिए आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का बख़ूबी सहारा ले सकते है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here