हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर चौथे दिन हड़ताल रही जारी, 4 महीने से नहीं मिली सैलरी -फोर्डा भी कूदा डाक्टरों के समर्थन में, ब्लेक रिव्वन बांध कर जताया विरोध

0
606

भारत चौहान नई दिल्ली, उत्तरी निगम के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर वेतन के मुद्दे को लेकर अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। हड़ताल के चौथे दिन बुधवारको अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे डाक्टरों के संमर्थन में फेडरेशन आफ डाक्टर्स फेडरेशन (फोर्डा) भी शामिल हो गया। विरोध स्वरूप अस्पताल प्रशासन पर अविलंभ वेतन जारी करने की मांग को लेकर काला बैज बांध कर विरोध जताया। डाक्टरों के इस कदम से ओपीडी सेवाएं पुरी तरह से डप रहीं, अस्पताल को कोविड सूची से बाहर कर देने से जरूरत राहत मिली है, लेकिन आज मरीजों को यह जानकार खासी परेशानी हुई, जब उन्हें पता चला कि डाक्टर ओपीडी सेवाओं को बहिष्कार कर रहे हैं। उन्हें इलाज के बिना ही लौटना पड़ा।
वेतन मुद्दे को लेकर नगर निगम और अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के बीच कोई सहमति नहीं बनी है। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी, आपातकालीन सेवा सहित दूसरी व्यवस्थाएं चरमरा सकती है।
इंटर्न डॉक्टर का साथ मिला :
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल चौधरी के अनुसार विरोध में करीब 450 रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इन्हें 50 इंटर्न डॉक्टरों का भी साथ मिला है। बिना रेजिडेंट डॉक्टरों के अस्पताल का संचालन मुश्किल होगा।
वेतन मिलने पर ही हटेंगे :
डॉ. राहुल ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा वह हड़ताल से नहीं हटेंगे। डॉक्टरों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। फरवरी में जो वेतन मिला था उसमें से टैक्स काट लिया गया था। इस कारण उन्हें वेतन भी पूरा नहीं मिला था।
दूसरे अस्पताल के डॉक्टरों का भी मिला समर्थन:
हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों को दूसरे अस्पताल के डॉक्टरों का साथ मिल रहा है। सोशल मीडिया पर दूसरे अस्पतालों के डॉक्टर वीडियो अपलोड करके वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर हड़ताल के दौरान कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए अस्पताल प्रशासन जिम्मेदार होगा।
वेतन दिलाने को लेकर कोशिश जारी:
अस्पताल के एडीशनल एमएस डा. एचएस सिंह ने बताया कि हमारी कोशिश है कि रेजिडेंट डॉक्टरों को उनका जल्द से जल्द वेतन मिले। वहीं, हड़ताल की वजह से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित न हों उसके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here