मां चंद्रघंटा देवी के जयघोष से गुंजायमान रहे शक्तिपीठ, सिद्धपीठ -गर्मी के बावजूद मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

0
1447

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली , राजधानी के अधिकांश शक्तिपीठ, सिद्धपीठ, मंदिरों में वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को मां भगवती के तृतीय मां चंद्रघंटा स्वरूप का विधि विधान से पूजन किया गया। मंदिरों में भंडारा वितरित किया जा रहा है। चौक चौबद प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंगलवार को भगवती के चौथे स्वरु प मां कूष्मांडा की पूजा,अर्चना की जायेगी।मंदिरों में गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
प्राचीन शक्तिपीठ बद्री भगत झंडेवाला देवी मंदिर में देश विदेश से श्रद्धालु मां भगवती के दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। मां के तीसरे स्वरूप को रत्न जड़ित आभूषणों से सुस्सजित किया गया था। मंदिर में नौ देवियों को अलग अलग पूजन पहली बार किया जा रहा है। उनकी प्रतिमाओं को सजाया गया है। जहां पर भक्त मां झंडेवाला के दर्शन के साथ ही देवियों का दर्शन भी कर रहे हैं। मंदिर के मुख्य घर में नौ ज्योति निरंतर जल रही है, जो श्रद्धालुओं के श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। बद्री भगत वेद विद्यालय मंडोली से आये 11 विद्यार्थियों व आचार्य द्वारा प्रात: दुर्गासप्तशती एवं सांय वेद मंत्रो का सस्वर पाठ करके सारे वातावरण को पवित्र कर दिया। भक्तो की सुविधा के लिए झंडेवाला मेट्रो स्टेशन से झंडेवाला मंदिर आने के लिए मंदिर की ओर से मुफ्त ई-रिक्शा सेवा शुरू की गयी है। आज मा के भक्त संदीप सूद एंड पार्टी द्वारा दोपहर 12 से अपराह्न 3 बजे एवं पंकज धवन एंड पार्टी मां का गुणगान किया गया। श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर, श्री नीलम माता देवी मंदिर, मयूर विहार फेज दो, श्री संतोषी माता देवी मंदिर, हरी नगर समेत राजधानी के विभिन्न मंदिरों में वासंतिक उत्सव चल रहा है। श्री कालका पीठ मंदिर में महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने पूजन कराया। मां के दर्शनार्थ भक्तों के साथ ही विदेशी मेहमान भी पहुंच रहे हैं। विभिन्न अखाड़ों के संत महात्मा भी आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here