मप्र में दिग्गज नेता, बॉलीबुड स्टार एवं साधु-संत होंगे कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारक

0
819

भारत चौहान भोपाल, मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस एवं भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ मशहूर हस्तियां, बॉलीवुड स्टार एवं साधु-संत भी इन दोनों दलों के लिए स्टार प्रचारक होंगे। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस एवं भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला होता आया है। राज्य की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई एवं 19 मई को मतदान होना है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए जिन 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किये हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एवं साध्वी उमा भारती, स्मृति इरानी, पार्टी सांसद हेमा मालिनी एवं मनोज तिवारी शामिल हैं। कांग्रेस ने जिन 40 स्टार प्रचारकों के नाम मध्य प्रदेश के लिए जारी किये हैं, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनंिसह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बॉलीवुड अभिनेता गोविन्दा एवं अभिनेत्री नगमा शामिल हैं। इनके अलावा, कांग्रेस ने साधु-संतों को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया है, जिनमें कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव त्यागी, आचार्य प्रमोद कृष्ण एवं साध्वी साधना भारती शामिल हैं। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और पूर्व क्रिकेटर एवं पंजाब के मंत्री नवजोतंिसह सिद्धू भी कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश में प्रचार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here