सीमा कुशवाहा जिन्होंने निर्भया को दिलाया इंसाफ

0
664

भारत चौहान नई दिल्ली, आज सुबह दिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्भया के दोषियों को 7 साल बाद आखिर फांसी दे ही दी गई. लेकिन क्या आपको पता है 7 साल चली इस लंबी लड़ाई में उस महिला का एक बहुत बड़ा हाथ है जो पेशे से वकील है. और जिसने निर्भया का केस लड़ा. हम आपको उस वकील के बारे में बताना चाहते हैं. निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा के बिना शायद यह लड़ाई अधूरी ही रह जाती. लेकिन आज इस लड़ाई को एक मंजिल मिल गयी.इस अंजाम के पीछे निर्भया की मां के साथ सीमा कुशवाहा जैसी कुशल वकील का बहुत बड़ा हाथ है. सीमा कुशवाहा हर पल हर हर कदम पर निर्भया के माता पिता के साथ खड़ी रही.
पिछले 1 महीने से निर्भया के सारे गुनहगार एक के बाद एक पैंतरे फांसी टालने के लिए अपना रहे थे लेकिन सीमा कुशवाहा ने उनके सभी पैंतरों को खाली साबित कर दिया. सीमा कुशवाहा के बारे में बताया जाता है कि कभी वह आईएएस बनना चाहती थी लेकिन आईएएस नहीं बन पाने के बाद उन्होंने वकालत को अपना पेशा अपनाया .जब उनके पास निर्भया केस आया तो उस समय उनके सामने बहुत सारी चुनौतियां थी और पूरे देश की नजरें इस केस पर टिकी हुई थी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. और पूरी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पूरे 7 साल उन्होंने यह केस लड़ा. आज जब निर्भया के आरोपियों को सजा-ए-मौत दी गई तो सीमा कुशवाहा की लड़ाई आज पूरी हुई पूरा देश आज सीमा कुशवाहा को धन्यवाद दे रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here