श्री अरूण जेटली का निधन दिल्ली भाजपा के लिये अपूर्णीय क्षति – मनोज तिवारी

0
536

भारत चौहान नई दिल्ली, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण जेटली के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये कहा है कि मैं इस दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। यह देश के लिये अपूर्णीय क्षति है क्योंकि देश ने एक महान अर्थशास्त्री, अधिवक्ता, प्रखरवक्ता खो दिया है। श्री जेटली का दिल्ली के लोगों से बेहद स्नेह था और वह समय-समय पर दिल्ली भाजपा को अपना मार्गदर्शन देते रहते थे। राजनीति में उनके निधन से खाली हुये स्थान को भर पाना मुश्किल है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को इस मुश्किल घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। देश उनके योगदान को कभी नहीं भूल पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here