मनजिंदर सिंह सिरसा व हरमीत सिंह कालका ने सिख नववर्ष की संगतों को दी बधाई गुरुद्वारा बंगला साहिब में कीर्तन दरबार आयोजित कर नानकशाही कैलेंडर जारी किया गया

0
847

भारत चौहान नई दिल्ली , दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका व अन्य पदाधिकारियों द्वारा सिख नववर्ष की शुरुआत के मौके पर नानकशाही कैलेंडर रिलीज़ किया गया।
नववर्ष के आगमन पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में कीर्तन दरबार आयोजित किया गया जिसमें बड़ी गिनती में संगत शामिल हुई। इस मौके पर दिल्ली कमेटी द्वारा नानकशाही कैलेंडर भी जारी किया गया। कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी रणजीत कौर, धर्म प्रचार के चेयरमैन जतिंदरपाल सिंह गोलडी, परमजीत सिंह चंडोक व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त तौर पर यह नानकशाही कैलेंडर रिलीज़ किया।
इस मौके पर स. कालका ने बताया कि सिखों का अपना कैलेंडर नानकशाही है। उन्होंने कहा कि जहां भारत में बाकी सभी धर्मों के लोग बिक्रमी कैलेंडर के अनुसार चलते हैं वहीं सिख कौम श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार नानकशाही कैलेंडर के अनुसार चलती है। उन्होंने बताया कि सिख नववर्ष चेतक महीने की संग्राद से शुरु होता हैं उन्होंने बताया कि पूरी सिख संगत दुनिया भर में प्रकाश पर्व व अन्य त्यौहार नानकशाही कैलेंडर के अनुसार ही मनाती है।
स. कालका ने कहा कि नानकशाही कैलेंडर ने सिखों का मान-सम्मान और भी बढ़ाया है दुनिया भर के सिखों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से जारी आदेश सब से अधिक महत्व रखता है। नानकशाही कैलेंडर दिल्ली की संगतों में बांटने के प्रयास किये गये हैं व यह गुरुद्वारा साहिब में उपलब्ध होगा।
इस मौके पर स. सिरसा व कालका ने पूरी संगत को नववर्ष की बधाई भी दी। उन्होंने सिखों को अपील कर कहा कि सभी अहम दिन व त्यौहार नानकशाही कैलेंडर के अनुसार ही मनाये जायें व पूरी दुनिया में सिख एकता का संदेश दिया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here