कश्मीर में हुई किसानो की बड़ी महापंचायत

0
662

भारत चौहान,आज राष्ट्रीय किसान महासंघ की किसान अधिकार यात्रा कश्मीर के हंदवाड़ा से शुरू हुई। हंदवाड़ा के एनवायरनमेंट हॉल में किसानों की एक जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा में कश्मीर के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
4 मांगों को लेकर यह यात्रा आयोजित की जा रही है।
1). किसानों की पूर्ण कर्ज़ मुक्ति
2). C2 लागत मूल्य में 50% जोड़कर सभी फसलों का MSP दिया जाए।
3). दूध, फल, सब्ज़ी और सभी फसलों का MSP घोषित किया जाए।
4). किसानों की न्यूनतम आय सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर शिव कुमार कक्का जी ने कहा कि शेष भारत के किसान कश्मीर के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े है और कश्मीरी किसानों के जो बच्चे दूसरे राज्यों में पढ़ रहे हैं, उन सब की देखरेख की ज़िम्मेदारी राष्ट्रीय किसान महासंघ की है।
गुरनाम सिंह जी ने कहा कि हमने अन्न के भंडार भर दिए लेकिन उसके बावजूद हमें उचित MSP नहीं मिल रहा है।
जगजीत सिंह जी ने कहा कि हम यह लड़ाई किसानों की अगली पीढ़ी के जीवन के लिए लड़ रहे हैं।
अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों की वजह से किसान कर्जदार हुए हैं, इसलिए किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए।
उन्होंने अंत में कहा कि सेब की एक पेटी के कश्मीर के किसानों को सिर्फ 400 रुपए मिलते हैं, वहीं वो पेटी व्यापारी 3000 में बेचता है, यह किसानों के साथ अन्याय है।
जनसभा की अध्यक्षता जे एंड के जमींदार बचाओ फोरम के प्रेजिडेंट हामिद मलिक ने की।
कल जम्मू के आर एस पूरा में यह यात्रा पहुंचेगी और बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेगी।
शिव कुमार कक्काजी, गुरनाम सिंह जी, जगजीत सिंह जी, अभिमन्यु कोहाड़, हामिद मलिक, हरपाल सुधल, भगत सिंह, तनवीर खान, इम्तियाज़ खांडे आदि जनसभा में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here