MP Election 2018 : सपा-बसपा का साथ तय करेगा सत्ता का रुख

0
619

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बहुमत के आंकड़े छूने के लिए रस्साकशी जारी है। दोनों ही दल सत्ता बनाने के लिए जोड़-तोड़ की कोशिश में भी लग चुके हैं। रुझानों में कभी कांग्रेस आगे हो रही है तो कभी भाजपा। चुनावी विशेषज्ञों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही सरकार बनाने के लिए दूसरे दल या निर्दलीयों का सहयोग लेना होगा।

ऐसे में दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेता अपने अपने हिसाब से अन्य दलों के संपर्क में जुट गए हैं। बताया जा रहा है बसपा के दो विधायक अभी आगे चल रहे हैं वह अपनी निर्णायक भूमिका में हो सकते हैं। इसी तरह सपा का एक विधायक भी आगे चल रहा है। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे कई नेता भी जीत की ओर अग्रसर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here