भारत को ब्रेन गेन की जरूरत: नोबेल विजेता

0
737

भारत चौहान, नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डंकेन आल्देन विज्ञान के क्षेा में भारत की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुये शुक्रवार को कहा कि भारत को इस क्षेा में दुबारा आगे बढ़ने के लिए‘ब्रेन गेन’की जरूरत है।
भौतिका का वर्ष 2016 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले श्री आल्देन ने यहां कहा ‘‘यदि आपके पास विज्ञान का कोई बड़ा केंद्र हो तो इससे बहुत फर्क पड़ता है। सभी कम आमदनी वाले देशों और विकासशील देशों के लोग विकसित देशों में विज्ञान केंद्र में काम कर रहे हैं। उनमें से कुछ लोग वापस आते हैं। वे अपने साथ विज्ञान की संस्कृति भी लेकर आते हैं। वे इन केंद्रों में काम कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि किसी भी देश में विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के होने से बहुत लाभ होता है।
जालंधर स्थित लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी में चल रहे 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए यहां आये श्री आल्देन ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय वैज्ञानिक विदेशों में काम करते हैं। भारत की संस्कृति ऐसी है कि उनमें से कई बाद में अपने देश लौट आते हैं। वे देश में विज्ञान को आगे बढ़ाने में मददगार होंगे।
उन्होंने विकासशील देशों को विज्ञान के एक बड़े केंद्र पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए कहा कि एक भी बड़ी विस्तरीय खोज अन्य वैज्ञानिकों को भी अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञान में भारत के पारंपरिक ज्ञान की तारीफ करते हुये श्री आल्देन ने कहा कि यहां विज्ञान में पुराने समय में काफी काम हुआ है जिसमें ज्यादातर थ्योरी से संबंधित था। विशेषकर गणित में भारत काफी आगे था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here