हाथ जख्मी होने से हिलेरी की जोधपुर यात्रा बाधित

0
771

ज्ञान प्रकाश , अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को जोधपुर यात्रा के दौरान आराम करना पड़ा क्योंकि चोट लगने की वजह से वह हाथ में दर्द से पीड़ित हैं। हिलेरी तीन दिन की निजी भारत यात्रा पर हैं। मध्य प्रदेश के मांडू में जहाज महल की पत्थर की सीढियों से उतरने के दौरान वह कल दो बार फिसल गई थीं। दाहिने हाथ में चोट लगने की वजह से कल जोधपुर पहुंचने के बाद वह लगातार चिकित्सकों के साथ रहीं। एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने कल यहां उमेद पैलेस में उनका प्राथमिक उपचार किया था। चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने कल शाम महेंद्रगढ किले की यात्रा करने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह दर्द तेज हो गया और हिलेरी को यहां सुबह पांच बजे एक अस्पताल ले जाया गया। एक और चिकित्सक ने बताया, ‘‘ उन्हें सुबह में एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनके हाथ का सीटी स्कैन और एक्स रे किया गया। जांच में उनकी दाहिनी कलाई में मामूली फ्रैक्चर का पता चला है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here