मंदिरों में मां कूष्मांडा का विधि पूर्वक पूजन -गिरिराज सिंह मां कूष्मांडा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर देश में अमन शांति की कामना करने पहुॅचे।

0
756

भारत चौहान नई दिल्ली, राजधानी के शक्तिपीठ, सिद्धपीठ, मंदिरों में चल रहे चैत्रीय नवरात्र उत्सव के चौथे दिन मां भगवती देवी के चतुर्थ कूष्मांडा स्वरूप का विधि विधान से श्रृंगार एवं पूजन अर्चन किया गया। मां भगवती के जयघोष से समस्त दिल्ली भगवती मय सी प्रतीत हो रही है। बृहस्पतिवार को मां के पंचम स्कंदमाता स्वरूप का पूजन होगा।
प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालका मंदिर नेहरू प्लेस में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मां कालका के कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने देश की अमनशांति एवं सर्वागीण विकास की कामना की। मंदिर में पीठाधीर मंहत सुरेन्द्र नाथ अवधूत महाराज ने उनका अतिथ्य किया व स्ंवय जाकर मां कालका की पूजा अर्चना की। मंदिर में मेट्रो की सुविधा के चलते भक्तो की संख्या में निंरतर वृद्धि हो रही है। पूरे परिसर में सीसीटीवी की जद में रखा गया है। मंदिर में आने वाले भक्तो को मां के दषर्न के लिए असुविधा ना हो इसके लिए कतार बद्ध तरीके से मां के दषर्न कराए जा रहे है। व्रत वाले भक्तो के लिए फलाहार व अन्यो के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन केन्द्रीय मंत्री व फिल्म अभिनेता, साधु संतों के साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनार्थ आ रहे हैं।
बद्रीभगत झंडेवाला देवी मंदिर में चल रहे चैत्रीय उत्सव में बुधवार को मां कूष्मांडा का पूजन दूध, शहद एवं पंचमेवा के साथ ही षोड्शो श्रृंगार किया गया। मंदिर के न्यासी एवं सचिव कूलभूषण आहूजा ने कहा कि भक्तों के लिए इस बार दर्शन करना और सहज हो गया है। दिल्ली मैट्रो का नवनिर्मित द्वार मंदिर की तरफ से खोल दिया गया है। इस निर्माण कार्य में मंदिर प्रबंधन समिति ने विशेष सहयोग प्रदान किया था। प्रवक्ता एनके सेठी ने कहा कि बीते चार दिनों में करीब एक लाख से ज्यादा दर्शनार्थी मां का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतर पुर में न्यासी एनके सेठी, अमृतलाल बत्तरा के सान्निध्य में देवी के विविध स्वरूपों का पूजन किया गया। श्री संतोषी माता मंदिर, हरी नगर में भक्तों का सैलाब देखा गया। श्री माता नीलमदेवी मंदिर, मयुर विहार फेज दो में माता नीलमदेवी ने पूजन कराया। प्राचीन हनुमान मंदिर, कनाट प्लेस लेन में पं. सतीश शर्मा ने शतचंडी का अनुष्ठान के साथ ही अनवरत चल रहा भंडारा वितरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here