पंजाब में शादी कर भाग जाने वाले NRI दूल्हों की अब खैर नहीं

0
711

भारत चौहान नई दिल्ली पंजाब की लड़कियों को त्याग कर भगोड़े हुए पंजाबी दुल्हों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निर्णायक युद्ध छेड़ दिया है। कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं क्षेत्रिय पासपोर्ट ऑफिस, चण्डीगढ़ को भेजे पत्र में भगोड़े दुल्हों के पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है।

इस बारे पत्रकारों को जानकारी देते हुए जी.के. ने कहा कि पंजाब की लड़कियां आज अपने विदेशों में बसते दुल्हों के वापस वतन ना आने के कारण सामाजिक तौर पर नर्क जैसी जिन्दगी जीने को मजबूर हैं। इनकी मजबूरी को ध्यान में रखकर ही कमेटी द्वारा बीते दिनों एन.आर.आई. सेल की स्थापना की गई थी। जिसके बाद पीड़ित लड़कियों की शिकायतें हमारे पास बड़ी गिनती पर पहुंचनी शुरू हो गई है। कई मामलों में पीड़ितों को अदालतों से केस जीतने के बावजूद अपने पति को वापस वतन लाने में कामयाबी नहीं मिली है। इसलिए पीड़ित लड़कियों के संबंधित दस्तावेजों के साथ हमने केंद्रीय विदेश मंत्री को इस संबंध में ठोस कदम उठाने के अपील की है।

जी.के. ने कहा कि इस मामले में जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा करके भगोड़े दुल्हों के पासपोर्ट जब्त करने के साथ ही उनकी वीजा मियाद बढ़ाने के दिये जाते आवेदन को भी रद्द करना चाहिये। साथ ही भारत वापस लाने के लिए विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तरों में तालमेल को बढ़ाना जरूरी है।

महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा ने पंजाब की लड़कियों का जीवन बर्बाद करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का संदेश दिया। सिरसा ने कहा कि दूसरे की लड़की का घर बर्बाद करने वाले समाज में इज्जत की जिंदगी जीने का हक नहीं रखते हैं। इसलिए पंजाबियों को इस सामाजिक बुराई के पैरोकारों को हकीकत के दर्शन करवाने जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here