हिंदूराव अस्पताल में दूसरे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल रही जारी, निगम के अधिकारियों से मिले डॉक्टर

0
672

भारत चौहान नई दिल्ली, उतरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में मंगलवार को तीसरे दिन डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर वेतन न मिलने की समस्या के चलते डॉक्टरों ने निगम के अधिकारियों से मुलाकात की। फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने चर्चा के दौरान अक्सर डॉक्टरों को वेतन के लिए परेशानियों का सामना करने की बात कही। निगम की ओर से आासन दिया गया है कि जल्द ही बकाया वेतन डॉक्टरों को मिल जाएगा। हड़ताल को लेकर इस बैठक में फिलहाल कोई बातचीत नहीं हुई है। अस्पताल से कोविड मरीजों को पहले ही शिफ्ट कर दिया है। इसके चलते अब यहां सामान्य मरीजों का उपचार हो सकेगा।
आईसीयू में सिर्फ तीन मरीज:
अस्पताल में केवल 3 कोविड-19 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, जिन्हें सीनियर डॉक्टर देख रहे हैं। हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा. सागर ने आरोप लगाया कि मरीजों को हो रही दिक्कतों के लिए अस्पताल प्रशासन जिम्मेदार है। हम पिछले चार माह से बिना वेतन काम कर रहे थे। बिना वेतन घर कैसे चलेगा। हमारी मांग है कि हमारा पूरा वेतन जारी किया जाए। साथ ही आगे से वेतन समय पर मिले। बिना वेतन काम करना मुश्किल है। अस्पताल में करीब 220 डॉक्टर हैं वहीं 300 र्नसंिग व अन्य हैं, इसके अलावा गार्ड व अन्य भी हैं। सभी बिना वेतन के परेशान हो गए हैं।
एक दो दिन में वेतन रिलीज होने की है उम्मीद:
अस्पताल के सीएमओ डा. रोहित ने कहा कि 15-16 अक्टूबर तक हिंदूराव अस्पताल में सामान्य सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। अस्पताल को सैनिटाइज का काम जारी है। फिलहाल वेतन का कुछ हिस्सा निगम की ओर से कर्मचारियों को दिया जाएगा। आर्थिक तंगी से जुझ रहे निगम के पास पर्याप्त फंड नहीं है जिससे डाक्टरों का चार माह से वेतन जारी नहीं किया जा सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here