दिल्ली कांग्रेस के महासचिव चौधरी रतन सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

0
775

भारत चौहान नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई कद्दावर नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यसभा सदस्य व दिल्ली चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सभी नेताओं को टोपी और पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि चौधरी रतन सिंह लंबे समय से कांग्रेस में रहे हैं और कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली है। वर्तमान में वह दिल्ली कांग्रेस के महासचिव और कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के सदस्य थे। वह आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके साथ पूर्वी दिल्ली के कांग्रेस के महासचिव चौधरी बिक्रम सिंह भी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं। मुझे विश्वास है कि जिस भावना के साथ हम लोग एकसाथ जुड़ रहे हैं, उस पर हम सभी खरे उतरेंगे। चौधरी रतन सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में कई जिम्मेदारियों को संभाला है। कांग्रेस पार्टी की अब जो विचारधारा है, उसमें हम लोग परेशानी महसूस कर रहे थे। हमले नहीं लगता था कि एक राष्ट्रीय पार्टी का मजाक बनेगा। हम हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ रहे हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी ही बीजेपी का विकल्प हैं। इसलिए मुझे आम आदमी पार्टी में आना पड़ा। हम लोग जहां पर रहते हैं, मजबूती अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं। हमने आम आदमी पार्टी को दिल से स्वीकार किया है।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि रिठाला विधानसभा से भाजपा के मंडल के महामंत्री और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप मित्तल और उनके साथ मुकेश जैन व पंकज वशिष्ठ, प्रदीप गुप्ता, अरविंद कुमार और दिनेश जैन भी अपने समर्थको के साथ आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। प्रदीप मित्तल ने हमारी पार्टी की नीतियों, हमारे कार्यक्रमों व अरविंद केजरीवाल जी का दिल्ली को लेकर जो सपने हैं, उस पर काम करने का संकल्प लिया है। प्रदीप मित्तल ने बताया कि वह भाजपा में करीब 16 साल विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां संभाली है। पार्टी के लिए अपने क्षेत्र में दिन-रात काम किया है। अब वह बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से दुखी हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल जी ने पांच साल में दिल्ली का विकास किया है। महिलाओं को सुरक्षा और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम किया है। हम उनके कार्य से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here