कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह कानून को खत्म करने का वादा किया

0
666

भारत चौहान नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अगर वह सत्ता में आती है कि भारतीय दंड संहिता की देशद्रोह को परिभाषित करने वाली धारा 124ए को खत्म करेगी क्योंकि इसका दुरुपयोग किया गया है। पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा, ‘‘नागरिक स्वतंत्रता हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य की पहचान है। कानूनों का उद्देश्य स्वतत्रंता को मजबूती देना होता है। कानून सिर्फ और सिर्फ हमारे मूल्यों को दर्शाने के लिए होने चाहिए।’’ उसने कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करने वाली) का दुरुपयोग हुआ है और बाद में नए कानून बनाए जाने के बाद इसकी महत्ता भी खत्म हो गई। इसलिए इसे अब खत्म किया जाएगा।’’ कांग्रेस ने यह भी वादा किया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 499 को हटाकर मानहानि को दीवानी अपराध बनाया जाएगा। उसने कहा कि हिरासत में पूछताछ के लिए र्थड डिग्री के उपयोग को रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here