सरकारी अस्पतालों में प्रबंधकों की नियुक्ति के लिए बनी समिति -देखेंगे प्रशासनिक काम काज

0
671

ज्ञानप्रकाश नई दिल्ली,दिल्ली सरकार राजधानी के 16 सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को प्रशासनिक कायरे के बोझ से मुक्त करने के लिए मैनेजरों की नियुक्त प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पतालों में ये मैनेजर हाउसकीपिंग, साफ-सफाई, किचन प्रबंधन एवं कई मेडिकल जरूरतों को पूरा करने का जिम्मा उठाएंगे। दिल्ली केबिनेट ने राजधानी के 16 सरकारी अस्पतालों में 92 पदों पर मैनेजर नियुक्त करने के लिए एक समिति तैयार की है। यह समिति दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 92 मैनेजरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन करेगी। इन मैनेजरों का काम मेडिकल सुपरिटेंडेट की तरह प्रशासनिक कामों का जिम्मा संभालना है। इन सरकारी अस्पतालों में मैनेजरों की नियुक्ति से डॉक्टरों के ऊपर पढ़ने वाले प्रशासनिक बोझ को कम किया जा सकता है। वे अपना पूरा ध्यान मेडिकल सेवाएं देने में लगा सकेंगे।
12 फरवरी को साक्षात्कार होंगे:
इन मैनेजरों की नियुक्ति के लिए 12 फरवरी को साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इन मैनेजरों की नियुक्ति एक साल के लिए की जाएगी। सभी अस्पतालों में बेड की संख्या और काम के बोझ को देखते हुए चार से लेकर 12 मैनेजर तक नियुक्त किए जाएंगे। बड़ी संख्या में बेड वाले अस्पतालों जैसे लोकनायक अस्पताल और गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 12-12 मैनेजर नियुक्त होंगे। दीन दयाल उपाध्याय, डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर और जीबी पंत अस्पताल में प्रत्येक के लिए 8 मैनेजर रखे जाएंगे। 100 से 300 बेड की संख्या वाले अस्पतालों में प्रत्येक के लिए चार मैनेजर उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली सरकार लंबे समय से अस्पतालों में प्रशासनिक कामकाज दुरु स्त करने पर ध्यान दे रही है। हाल ही में कई अस्पतालों के वरिष्ठ डॉक्टरों को इसके लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद भेजा था। स्वास्थ्य सचिव संजीव खिरवार ने कहा कि इससे स्थिति में सुधार होगा डाक्टरों को अपने कामकाज में ज्यादा वक्त भी मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here