रामनवमी पर शोभायात्रा

0
1279

भारत चौहान नई दिल्ली, रामनवमी के उपलक्ष्य में राजधानी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदशरे के स्वरूप विभिन्न स्वरूपों वाली प्रतिमाओं को प्रदर्शन किया गया था। बद्री भगत झंडेवाला देवी मंदिर में आयोजित उत्सव में भंडारा वितरित किया गया। मंदिर ट्रस्ट के न्यासी कुलभूषण आहूजा की निगरानी में कन्याओं का भी पूजन किया गया। कालका जी मंदिर, कालका जी में महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत के आचार्यत्व में महंत परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में आहूतियां डालने के लिए भक्तों को सैलाब देखा गया। श्री संकट मोचक हनुमान मंदिर, कनाट प्लेस लेन में महंत सुरेद्र शर्मा ने पूजन किया। मंदिर में राम चरित मानस और अखंड रामायण का आयोजन किया गया। इस मौके पर वस्त्र और कंबल वितरण भी किया गया। महंत शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। हमें उनके बताए सद्माग के सिद्धांतों पर चलना होगा। तभी देश और समाज का कल्याण होगा। श्री सनातन धर्म सभा, जनकपुरी की ओर से शोभयात्रा निकाली गई। जो विभन्न ब्लाकों से होते हुए निकाली गई। यह सी1, सी2, ब्लाक ए4सी, चंद्र नगर से होकर निकाली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here