मां दुर्गे की प्रतिमा की सृष्टि पूजन के साथ उत्सव शुरू

0
932

भारत चौहान नई दिल्ली , राजधानी में आयोजित दुगरेत्सव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अधिकांश दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने विधिवत मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की पूजा पंडालों में विधि पूर्वक स्थापना की। शुक्रवार 4 अक्टूबर को प्रात:काल बेला में सृष्टि पूजा (वोदन) के साथ ही पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत करेंगे।
मैत्री मंदिर दुर्गापूजा सफतरजंग में 53वें उत्सव की शुरूआत बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबेदा ईरानी ने किया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में मौजूद श्रद्धालुओं को उन्होंने दुगर्ोेत्सव की बधाई भी दी। दिल्ली एडमिनिस्ट्रेशन क्लब तिमारपुर, सार्वजनीन दुर्गापूजा समिति,डीआईजेड एरिया, गोलमार्केट के प्रमुख सजल मित्रा के अनुसार इस बार अधिकांश पंडालों को इकोफ्रेंडली बनाया गया है। प्लास्टिक मुक्त जोन भी घोषित करने के साथ ही जल संरक्षण, प्रदूषण मुक्ति जैसे स्लोगन पंडाल में लिखवाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महाअभियान में हर श्रद्धालु संकल्प भी लेगा। उन्होंने बताया कि मूर्ति स्थापित करने के बाद दुगरेत्सव की शुरूआत शुक्रवार को सृष्टि पूजा,बोदन के साथ हो रही है। तत्पश्चात 5 अक्टूबर सप्तमी पूजा, हाटे हारी बंगाह, म्यूजिकल चेयर, 6 अक्टूबर मैजिक शो, 7 अक्टूबर को पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली जबकि 8 अक्टूबर यानी विजयदशमी के दिन प्रात: सिंदुर खेला जाएगा, फिर विसर्जन के लिए देवी की प्रतिमा को ले जाएंगे।
दिल्ली एडमिनिस्ट्रेशन क्लब तिमार के सचिव सोमैन वर्धन एवं सार्वजनीन दुर्गापूजा समिति के सचिव रंजन पाल ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा जन कल्याणकारी के रूप में आ रही है। श्री सजल मित्रा ने कहा कि कोलकाता साउथ 24 परगना जिला, गांव चांदा में करीब 350 वर्ष पूरानी दुर्गापूजा में से एक है। पराम्परागत एक ताला में भगवना के पांचों प्रतिमा, दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, गणोश, कार्तिकेय मुद्रा में दिखेंगी। बुजुर्ग अनिरुद्ध सिन्हा राय (70) ने कहा कि सातवीं जनरेशन मां के दुर्गा पूजा की उपासना कर रहा है। अब लोगों में जागरुकता है यह जागरुकत पर्यावरण, जल संरक्षण के लिए हैं। जानकार हमें खुशी होती है। सीअर पार्क, काली बाड़ी मंदिर, मिंटोरोड समेत अन्य पूजा पंडालों की तैयारियों की शोभा देखते ही बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here