एक और हॉटस्पॉट, संख्या बढ़कर हुई 88 -चौबीस घंटे में आए 92 नए मामले, 113 हुए स्वस्थ मिली अस्पताल से छुट्टी

अब तक संक्रमितों की संख्या पहुंची 2248, बीते चौबीस घंटे में एक ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 48

0
551

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली, राजधानी में करोना हॉट स्पाट/कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। बीते चौबीस घंटे के दौरान आए एक और हॉटस्पॉट की पहचान उत्तरी पूर्वी दिल्ली के बुलंद मस्जिद,शास्त्री पार्क के ए ब्लाक 97, 98 और 99 के रूप में की गई है। इसी के साथ बुधवार को यानी चौबीस घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 92 नए मामले आने के साथ ही अब संक्रमितों की संख्या 2248 हुई। इस दौरान जहां 113 संक्रमितों के स्वास्थ्य सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी देने के साथ ही अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 724 दर्ज की गई। इस दौरान एक और संक्रमित की मौत हुई अब मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी रात 9 बजकर 10 मिनट पर जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में अभी 2248 संक्रमितों को उपचार किया जा रहा है। इनमें से 1464 संक्रमितों 50 साल से कम है जबकि 359 संक्रमितों की उम्र 50 से 59 है। कुल 425 संक्रमित 60 वर्ष की आयु के हैं। जिन 48 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हुई है उनमें 10 मृतक 50 से कम उम्र के थे, 13 मृतक 50-59 उम्र के थे जबकि 25 मृतकों की उम्र 60 से उपर दर्ज की गई है। इस दौरान अब तक कुल 28, 309 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है इनमें से 2248 पोजिटिव पाए गए हैं 22713 निगेटिव जबकि 3018 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here