केजरीवाल लीड कांग्रेस गठबंधन कांग्रेस-भाजपा के ‘‘नापाक गठबंधन’’ से लड़ने को तैयार है ‘आप’: केजरीवाल

0
714

भारत चौहान
नयी दिल्ली, मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि ऐसी ‘‘अफवाहें’’ हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ ‘‘गुप्त समझौता’’ है और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) इस ‘‘नापाक गठबंधन’’ से लड़ने को तैयार है। केजरीवाल ने ये टिप्पणियां कांग्रेस की इस घोषणा के जवाब में की है कि वह (कांग्रेस) आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करेगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसे समय जब पूरा देश मोदी-शाह को हराना चाहता है, कांग्रेस, भाजपा विरोधी वोटों को बांटकर भाजपा की मदद कर रही है। ऐसी अफवाहें हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली कांग्रेस-भाजपा गठबंधन के खिलाफ लड़ने को तैयार है। जनता इस नापाक गठबंधन को हराएगी।’’ आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा को चुनाव जिताने में ‘‘मदद’’ कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) भाजपा की चुनाव जीतने में मदद करना चाहते हैं और आप को हराना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि केन्द्रीय नेतृत्व पर देश में भाजपा की मदद करने का दबाव है। वे सेना को आगे रखकर चुनाव जीतना चाहते हैं।’’ राय ने घोषणा की कि आप दिल्ली को पूर्ण राज्य के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी और उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगी। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करेगी। राय ने कहा, ‘‘कांग्रेस लुका-छिपी का खेल खेल रही थी। शीला और राहुल गांधी की आज की बैठक के बाद, यह साफ है कि कांग्रेस का रुख देश के मिजाज के खिलाफ है। केवल दिल्ली में नहीं, कांग्रेस अन्य राज्यों में भी देश के मिजाज के खिलाफ जा रही है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here