पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए चार जनवरी को होगा प्रदर्शन : नारायणसामी

0
1270

ज्ञान प्रकाश , पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शनिवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली में जंतर मंतर पर चार जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। नारायणसामी ने कहा कि प्रदर्शन में उनके कैबिनेट सहकर्मी, विधायक और कांग्रेस तथा सहयोगी दल द्रमुक हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाम दलों और अन्य राजनीतिक संगठनों के नेता भी प्रदर्शन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का एक उद्देश्य यह भी है कि निर्वाचित सरकार के साथ तकरार के मद्देनजर उप राज्यपाल किरण बेदी को केंद्र शासित प्रदेश से जाने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने एआईएनआरसी और अन्नाद्रमुक के नेताओं को पत्र लिख कर प्रदर्शन में भाग लेने का अनुरोध किया है। हालांकि, उनका जवाब मिलना अभी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here