तीन दिवसीय संत निरंकारी समागम की तैयारियां जोरों पर, समागम 24 नवम्बर से

0
2522

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली, तीन दिवसीय 71वां वाषिर्क निरंकारी संत समागम 24 नवम्बर से किया जा रहा है। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने समागम स्थल पर तैयारियों का उद्घाटन बीते माह 14 अक्टूबर को किया था। तभी से 4 हजार से भी अधिक संत निरंकारी सेवादल के सदस्य व श्रद्धालु भक्त प्रत्येक दिन सेवा कर रहे हैं। इनमें दिल्ली और हरियाणा के अलावा देश के अन्य भागों से आकर भी भक्त सेवा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को संत समागम स्थल पर संवाद्दाताओं से मंडल के समागम कमेटी के सदस्य कृपा सागार ने बताया कि इस वर्ष पहली बार यह समागम संत निरंकारी मिशन की अपनी भूमि संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल जीटी रोड, समलखा में आयोजित किया जा रहा है जो कि 600 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। सत्संग पंडाल के पीछे पहली बार एक ही स्थान पर चार प्र्दशनियां लगाई जा रही है। इनमें से मुख्य निरंकारी प्रदर्शनी का एक बहुत बड़ा भाग सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव महाराज के जीवन एवं शिक्षाओं के प्रति समर्पित रहेगा।। यह प्रदर्शनी मिशन के इतिहास के साथ-साथ समागम, सद्गुरु की भारत तथा दूर देशों की कल्याण यात्राओं तथा समाज कल्याण की गतिविधियों को दशाएगी। मंडल में कार्यकारिणी समिति के महासचिव वीडी नागपाल को समागम को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। रेलवे, परिवहन हर मार्ग आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और स्वास्थ्य चिकित्सा का भी प्रबंध किया गया है। सभी मैदानों में लंगर के बनाने व वितरण करने की समुचित व्यवस्था की गई है। हर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। 60 अन्तरराष्ट्रीय डाक्टरों की टीम अस्थि विकृति मरीजों के लिए कायरो चिकित्सा पद्धति का अपना शिविर आयोजित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here