अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर एवं मानव कृ़ि़त्रम अंग वितरण शिविर का आयोजन

0
143

भारत चौहान,ऊषा केबल इण्डस्ट्रीज के संस्थापक सुनील गुप्ता ने जरूरत मंद लोगों को ब्हील चेयर वितरित किये
अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में दिल्ली के गीता कालोनी सामूदायिक केन्द्र में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर एवं मानव कृ़ि़त्रम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगों को ब्हील चेयर, वाकर, कृत्रिम अंग एवं जरूरत मंद लोगों को चस्में वितरित किये गये। जिसमें भारी संख्या में जरूरत मंद लोगों ने निःशुल्क शिविर का लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री योगन्द्र अग्रवाल ने किया।

इस मौके पर अग्रवाल सेवा संगठन के संरक्षक एवं ऊषा केबल इण्डस्ट्रीज के संस्थापक श्री सुनील गुप्ता ने कहा कि यह संगठन हर तीसरे महीने अलग-अलग जगह पर जांच शिविर का आयोन करता है और शिविर के माध्य से जरूरत मंद लोगों को लाभ पहुचाता है श्री सुनील गुप्ता ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

इस मौके पर अग्रवाल सेवा संगठन महा मंत्री विकास बंसल, कोषाध्यक्ष उज्वल जैन, संरक्षक विवके कंसल, महिला अध्यक्ष अर्चना कंसल, कार्यकारी सदस्य वीरेन्द्र अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य पंकज गुप्ता, कार्यकारी सदस्य शशांक जैन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here