एक बार फिर दिल्ली में मोदी मैजिक चला सातों सीटें भाजपा की झोली में

0
547

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली,देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा को भारी जनादेश मिला है। भाजपा ने दोबारा सभी सातों सीटें जीत ली हैं। सर्वाधिक वोटों से पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है। प्रवेश वर्मा को 865648 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के महाबल मिश्र को 578486 मतों से हराया है। इस चुनाव में सबसे भारी दुर्गति आम आदमी पार्टी की हुई है। आप के तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। जबकि पांच उम्मीदवार तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में 60.52 फीसद लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की मिनाक्षी लेखी ने चुनाव जीत ली हैं। मिनाक्षी को कुल 504206 वोट प्राप्त हुए हैं। उन्हें 54.77 फीसदी वोट मिले हैं। लेखी के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय माकन रहे। माकन को 247702 (26.91 फीसदी) वोट मिले हैं। जबकि आप उम्मीदवार ब्रजेश गोयल को 150342 (16.33) वोट मिले और वह अपनी जमानत भी गवां बैठे हैं।चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार डा. हर्षवर्धन चुनाव जीत चुके हैं। हर्षवर्धन को 504813 (53.29) वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे हैं। अग्रवाल को 276294 (29.16 फीसदी) वोट मिले हैं। वहीं आप उम्मीदवार पंकज गुप्ता को 141051 (14.89 फीसदी) वोट मिले हैं। पंकज गुप्ता भी अपनी जमानत जब्त करा चुके हैं।पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से क्रि केटर गौतम गंभीर भी चुनाव जीत चुके हैं। गंभीर को 696156 (55.35 फीसदी) वोट मिले हैं। जबकि गंभीर के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 304934 (24.24 फीसदी) वोट मिले हैं। आप उम्मीदवार आतिशी को 219328 (17.44) फीसदी वोट मिले हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं। यहां से भाजपा ने महेश गिरी का टिकट काटकर गंभीर को टिकट दिया।उत्तरी-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित के बीच आमने-सामने मुकाबला रहा। भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी को 787799 (53.9 फीसदी) वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की शीला दीक्षित को हराया है। दूसरे स्थान पर रहीं शीला दीक्षित को 421697 (28.85 फीसदी) वोट मिले हैं। यहां से तीसरे स्थान पर रहे आप उम्मीदवार दिलीप पांडेय को 190856 (13.06 फीसदी) वोट मिले हैं। पांडेय भी जमानत जब्त करा चुके हैं। उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा ने उदित राज का टिकट काटकर हंसराज हंस को टिकट दिया। हंसराज हंस चुनाव जीत चुके हैं। हंस को 848663 (60.49 फीसदी) वोट मिले हैं। इस सीट से आप उम्मीदवार गुगन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। गुगन को 294766 (21.01 फीसदी) वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया तीसरे स्थान पर रहे। लिलोठिया ने 236882 (16.88 फीसदी) वोट प्राप्त किया है।दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 685789 (56.56 फीसदी) वोट मिले हैं। बिधूड़ी के निकटतम प्रतिद्वंदी आप के राघव चड्ढ़ा रहे। राघव को 319770 (26.37 फीसदी) वोट मिले, जबकि कांग्रेस के बाक्सर बिजेंदर सिंह 164349 (13.56 फीसदी) वोट मिले हैं। कांग्रेस के बाक्सर की भी जमानत जब्त हो चुकी है।पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने सबसे अधिक वोट हासिल किया है। वर्मा को कुल 865648 (60.05 फीसदी) वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के महाबल मिश्र रहे। महाबल को 287162 (19.92 फीसदी) वोट मिले हैं। जबकि तीसरे स्थान पर रहे आप उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ को 251873 (17.47 फीसदी) वोट मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here