राष्ट्रवाद का अर्थ लोगों का सम्मान करना है : प्रियंका

0
1111

ज्ञानप्रकाश तिवारी
नई दिल्ली/अमेठी/रायबरेली,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असल मुद्दों से निपटने में नाकाम रहने को लेकर भाजपा पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि असल राष्ट्रवाद लोगों और देश से प्रेम करना है जिसका अर्थ है कि उनका सम्मान किया जाए और भाजपा के कामों में ऐसा कुछ दिखाई नहीं देता। प्रियंका ने कहा कि ‘‘लोगों का गुस्सा और दर्द’’ बढ रहा है और इसके लिए भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना में संदेश देंगे। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि एक नेता लोगों की आवाज दबा देता है तो उसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। प्रियंका ने कहा, ‘‘राष्ट्रवाद का अर्थ देश के लोगों की समस्याएं सुलझाना है। किसी भी नेता, किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ी देशभक्ति यह होगी कि जब लोग बोलें तो वह उनकी बात सुन सके, वह लोकतांत्रिक हो, लोगों की आवाज को मजबूत बनाने वाली संस्थाओं को कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बनाए।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सच्चा राष्ट्रवाद लोगों और देश के लिए प्रेम है जिसका अर्थ उनका सम्मान करना है और वे (भाजपा) जो भी कर रहे हैं, उसमें मुझे लोगों के लिए सम्मान दिखाई नहीं देता।’’ इस बीच अमेठी में वोटर्स को आकषिर्त करने में जुटी कांग्रेस महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता ममता तिवारी ने कहा कि यह बदलाव का चुनाव है। जनाधार वाली कांग्रेस के पक्ष में बयार चल रही है। केंद्र में भी हमारी सरकार बनेगी। हमारी नीतियां देश, जनता हितार्थ है। जो कहते हैं करते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का विजन स्पष्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here