किपचोगे ने तोड़ा मैराथन का विश्व रिकॉर्ड

0
620

ज्ञान प्रकाश बर्लिन, केन्या के ओलम्पिक मैराथन चैंपियन इलियड किपचोगे ने रविवार को मैराथन का वि रिकॉर्ड तोड़ दिया।
33 वर्षीय किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में दो घंटे एक मिनट और 39 सेकंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया और वह उपलब्धि हासिल की जो उनके पास नहीं थी।
आधुनिक युग के सबसे महान मैराथन धावक किपचोगे ने हमवतन डेनिस किमेतो के रिकॉर्ड में एक मिनट 14 सेकंड का सुधार कर दिया। किमेतो ने अपना रिकॉर्ड इसी कोर्स पर 2014 में बनाया था।
5000 मीटर के पूर्व वि चैंपियन और 2016 के रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले किपचोगे ने अपनी इस उपलब्धि के बाद कहा, मेरे पास इस जीत को बताने के लिए शब्द नहीं हैं और मुझे ख़्ाुशी है कि मैंने वि रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here