इसरो के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक शिवकुमार का निधन

0
682

भारत चौहान , जानेमाने अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन सैटेलाइट केंद्र (आईएसएसी) के पूर्व निदेशक एस के शिवकुमार का शनिवार को निधन हो गया।
पद्मश्री के सम्मानित श्री शिवकुमार कर्नाटक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके थे। वह इसरो से पिछले दो दशक से जुड़े हुए थे और उन्होंने कई भारतीय सैटेलाइट मिशन में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें भास्करा, एपल, आईएस और इनसैट जैसे मिशन शामिल हैं।
उन्होंने भारत के पहले स्वदेशी स्पेस नेटवर्क एंटिना परियोजना के निदेशक के तौर पर भी काम किया। यह प्रोजेक्ट भारत के पहले चंद्रमा मिशन चंद्रयान-1 से जुड़ा था।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्री शिवकुमार का अंतिम संस्कार बनाशंकरी श्मशान घाट पर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here