अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन हरियाणा के लिए रवाना

0
806

भारत चौहान नई दिल्ली, पाकिस्तान के ननकाणा साहिब से आया अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन 4 दिन दिल्ली रहने के बाद हरियाणा के लिए रवाना हुआ।आज सुबह नगर कीर्तन गुरुद्वारा मजनू का टीला से शुरु हुआ और बाहरी दिल्ली के इलाकों से होता हुआ पीरागढ़ी के रास्ते हरियाणा की तरफ निकल पड़ा। नगर कीर्तन के गुरुद्वारा मजनू का टीला साहिब से चलने से पहले दिल्ली कमेटी के सयुक्त सचिव हरविंदर सिंह के.पी, सदस्य सरबजीत सिंह विरक, जसबीर सिंह जस्सी, जतिंदरपाल सिंह गोलडी जो कि 4 दिनांे तक नगर कीर्तन के साथ ही सेवा निभा रहे हैं। उनका कहना था कि संगतों का अभी भी मन है कि कुछ समय अभी और नगर कीत्रन दिल्ली के बीच रहे और जिन इलाकों में नगर कीर्तन नहीं जा सका वहां भी ले जाया जाये। परंतु समय कम होने के कारण दिल्ली के संगतों को 4 दिन ही नगर कीर्तन के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दिल्ली की संगत ने पूरे आदर और सतिकार से नगर कीर्तन को दिल्ली से रवाना किया। नगर कीर्तन आज गुरुद्वारा मजनू का टीला साहिब से चलकर गुरुद्वारा नानक प्याऊ के रास्ते पीतपुरा, मधुबन चैंक, पीरागढ़ी के रास्ते हरियाणा की तरफ चला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here