लंदन जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेज वृद्धि

0
2772

भारत चौहान नई दिल्ली/लंदन, लंदन जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ रही है और पिछले साल इसमें करीब 40ù की वृद्धि दर्ज की गई है। इस प्रकार लंदन के लिए भारत एक तेजी से बढता पर्यटन बाजार बन गया है। इस हफ्ते जारी अंतरराष्ट्रीय यात्री सव्रेक्षण आंकड़ों के अनुसार 2016 में लंदन आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 2,73,400 थी जो 2017 में बढकर 3,82,400 हो गई। यह सीधे 39.9ù की वृद्धि को दिखाता है। इन भारतीय पर्यटकों द्वारा किए जाने वाले खर्च में भी 9.5ù की वृद्धि देखी गई है। विजिट लंदन डॉट कॉम नाम से वेबसाइट चलाने वाली कंपनी लंदन एंड पार्टनर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लॉरा सिट्रॉन ने कहा, ‘‘ मैं खुश हूं कि इस साल बहुत से भारतीय पर्यटकों ने घूमने के लिए लंदन का चुनाव किया। यहां बहुत बड़ी संख्या में पहले से ही भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं, पढते हैं और काम करते हैं।’’ लंदन एंड पार्टनर्स ब्रिटेन की राजधानी लंदन का घूमने के स्थान के तौर पर प्रचार करने वाली कंपनी है। दुनियाभर से लंदन घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या के लिहाज से भारत का स्थान 15वां है। जबकि अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी इस मामले में शीर्ष तीन देश बने हुए हैं। इस मामले में चीन का स्थान 19वां और जापान का 23वां रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here