कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए ड्रा निकाले गए

0
575

ज्ञान प्रकाश नयी दिल्ली , आगामी जून से सितम्बर तक होने वाली कैलास मानसरोवर या के लिए विदेश मांलय ने आज याियों के चयन के लिए कंप्यूटर से ड्रा किया। चयनित यात्रियों को एसएमएस और ई मेल से इसकी जानकारी दे दी गयी है।

मानसरोवर यात्रा का आयोजन विदेश मंत्रालय करता है और विदेश सचिव विजय गोखले ने यात्रियों के चयन के लिए बुधवार को कंप्युटरीकृत ड्रा किया। यात्री उनके आवेदन की स्थिति के बारे में केएमवी.गोव.इन पर लॉग इन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नम्बर 011-24300655 पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

इस वर्ष 2996 लोगों ने मानसरोवर या के लिए पंजीकरण किया था जिनमें से 2256 पुरूष और 740 महिला हैं। या कार्यक्रम के तहत 60 याियों के 18 जत्थों को लिपुलेख मार्ग और 50 यात्रियों के 10 जत्थों को नाथू ला मार्ग से भेजा जायेगा। नाथू ला मार्ग पर गाड़यिां चल सकती हैं और इस मार्ग पर याियों को बहुत कम पैदल चलना होता है। इस मार्ग पर वरिष्ठ नागरिकों को काफी सुविधा होगी।

वर्ष 2015 से मानसरोवर या की पूरी पंजीकरण प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत है इसलिए यात्रियों को किसी तरह का मेल या फैक्स भेजने की जरूरत नहीं होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here