जीत के जश्न में मोदीमय हुए भाजपा कार्यालय -आईटीओ स्थित मुख्यालय जहां धरती आसमान हुआ भगवा

0
951

ज्ञानप्रकाश/भारत चौहान

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनाव के रुझानों के आने के साथ ही बृहस्पतिवार को यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग के राउज एवेन्यू स्थित यहां भारतीय जनता पाटी (भाजपा) के केन्द्रीय मुख्यालय के साथ ही 14 पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर छा गयी और लोग इसका इजहार एक दूसरे को बधाई देकर करने लगे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मुख्यालय जहां धरती आसमान भगवा में दिखाई दे रहा था वहीं प्रदेश कार्यालय में जमकर आतिशबाजी, लड्डु खिलाकर ढोल नगाड़ों की धून पर जमकर नाचते दिखे। उमस भरी गर्मी भी उनके जोश को कम नहीं कर सकी।
सुबह 9 बजे से जब चुनाव के रुझान आने लगे तो भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आना शुरु हो गया और दोपहर तक यहां भारी भीड़ हो गयी। इन लोगों में पार्टी की जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया लेकिन नेता आरंभिक रुझानों पर प्रतिक्रिया देने से बचते देखे गये। पार्टी कार्यालय में हजारों लोगों के आने के मद्देनजर व्यापक इन्तजाम किया गया था। पार्टी कार्यालय में काम करने वाले लोग तो तड़के ही पहुंच गये थे।


समर्थकों के झूंड के झूंड आते गए, बधाई दी और आगे जाते रहे:
भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडों की थाप पर नाच – गा कर अपनी खुशी का इजहार किया। जीत की संभावना से भरपूर समर्थकों ने तो कई बार लड्डु बांटे। पार्टी कार्यालय में आने वाले नेता आरंभिक रुझानों पर कोई प्रतिक्रिया देने से बचते रहे। इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। आईटीओ, विकास मार्ग, आरुणा आसफअली रोड़ से आकर राउज एवेन्यू, डीडीयू मार्ग से नई दिल्ली और कनाट प्लेस की ओर जाने वाले बसों व अन्य भारी वाहनों को परिवर्तित कर दिया गया था। इस मार्ग से सुरक्षा की दृष्टि से सिर्फ हल्के वाहनों को ही जाने दिया जा रहा था। दोनों तरफ सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। इस मार्ग पर सिर्फ भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल वाले वाहनों की भरमार थी। उनके हाथों में लड्डू, बर्फी थी। मिठाई को वे जैसे ही भाजपा कार्यालय पहुंच रहे थे पहले एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मोदी के प्रति अपनी एकता का परिचय दे रहे थे। जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण मोदीमय सा प्रतीत हो रहा था।
हर सख्स की जुबां पर जय हो मोदी:
पार्टी मुख्यालय में न सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी के कार्यकर्ता जमा हुए बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से भी उत्साही समर्थक पहुंच गये थे। कई लोगों ने भाजपा के झंडे लिए थे बल्कि कुछ उसी रंग की टोपी लगा रखी थी। महिला कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा गया। वहीं पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विशालकाय टीवी स्क्रीन लगाया गया था। जहां पर करीब 300 से अधिक लोगों की बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। मतगणना के नतीजों की ताजों तरीन जानकारी जानने के लिहाज से लोग वहां सुबह से ही डट गए थे। तेज गर्मी से बचाव के लिए यहां शीतलपेय और कूलर, पंखे लगाए गए थे। कुछ कार्यकर्ता मुख्य द्वार पर ही आ रहे थे मोदी की जय हो कहते हुए ढोल नंगाड़ों की धून पर थिरकते नजर आए।
जमकर हुई आतिशबाजी:
एक दर्जन से अधिक ट्राई साइकिलों पर विकलांगों की टोली ने भी जमकर आतिशबाजी की। इसमें जेजे कलस्टर के रहने वाली दिव्यांग महिलाओं में जोश दिखा। वे आई और मुख्यद्वार पर ही एक दूसरे को बधाई दी फिर आतिशबाजी की और नृत्यु कर अपनी खुशी का इजहार किया।
उनकी नजर में आज ही होली,दिवाली:
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था जिस पर विास कर देश की जनता ने पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपने घटक दलों के साथ बेहतर तालमेल कर चुनाव लड़ा था जिसके कारण सहयोगी दलों को भी भारी सफलता मिली है। मीडिया का सुबह से जबरदस्त जमावड़ा था और वे पल पल की जानकारी अपने अपने संस्थानों तक पहुंचा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here